माता महालक्ष्मी एवं भगवान अग्रसेन की 23वी महाआरती संपन्न
भोपाल। अग्रकुल प्रवर्तक एवं अग्रवाल समाज के आराध्य देव महाराज अग्रसेन तथा कुलदेवी माता महालक्ष्मी की 23वीं महाआरती आईटीसी पार्क, कमला पार्क के सामने भोपाल में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई। महाआरती की जजमानी चंद्रेश अग्रवाल एवं बबीता अग्रवाल (लालघाटी) द्वारा की गई।
महाआरती में बड़ी संख्या में अग्रबंधु, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुकेश गोयल, नितिन गुप्ता एवं विनीत अग्रवाल ने बताया कि यह महाआरती पिछले 23 माह से निरंतर अपने निर्धारित समय पर सम्पन्न हो रही है तथा भगवान श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर नियमित रूप से माल्यार्पण भी किया जा रहा है।
अग्रवाल समाज सदैव भगवान अग्रसेन महाराज के करुणामयी, दयालु एवं दुखियारों की सहायता के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा में अग्रणी रहा है। ‘एक ईंट-एक रुपया’ जैसे समाजवादी विचारों के प्रणेता भगवान अग्रसेन महाराज के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के सर्वांगीण कल्याण एवं नई पीढ़ी में सेवा भावना जागृत करने के उद्देश्य से इस महाआरती का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।
महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लकी ड्रा भी निकाला गया।
कार्यक्रम में मुकेश गोयल, नितिन गुप्ता, विनीत अग्रवाल, मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल, दिनेश कुमार-आशा गुप्ता, पलाश गोयल, मोहित अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, अनीता लाल, रचना अग्रवाल, गीता गर्ग, सीमा गर्ग, संगीता अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, चंद्रेश अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, अमित गुप्ता, राहुल अग्रवाल, पूजा गुप्ता, एकाग्र गुप्ता, नैना, दिया अग्रवाल, अभय अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, शानू, वरुण, अंजना अग्रवाल, रितु अग्रवाल, रीना अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, दिशा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, अंजू बंसल, दिनेश बंसल, यशस्वी अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, जयवर्धन अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, राखी अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, निधि अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, सपना गोयल सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हर माह की तरह इस अवसर पर भी लकी ड्रा निकाला गया।



