राज्यपाल की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर होगी बड़ी कार्रवाई
इंदौर । राज्यपाल मंगू भाई पटेल की व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है। रात्रि विश्राम के दौरान प्रोटोकॉल और स्वच्छता में गंभीर कमी मिलने पर राज्यपाल सचिवालय ने सख्त नाराजगी जताई। राज्यपाल का प्रोटोकॉल संभाल रहे छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश मौर्य, तहसीलदार रोशन सोनी, श्रम निरीक्षक संजय पाटिल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय अस्थाना, सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी और सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. सोढ़ी शामिल हैं। राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद की व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पर भी कार्रवाई की गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई होगी ताकि दोबारा ऐसी स्थितियां कभी निर्मित ना होने पाएं l



