सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई कर रही है, बड़े मगरमच्छ कब पकड़ेंगे ?
भोपाल l प्रदेश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता को लेकर कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक इंजेक्शन और प्रतीकात्मक ड्रग्स लेकर पहुंचे। सिंघार ने कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा हैं। भाजपा कार्यकर्ता पकड़े जा रहे, लेकिन बड़े नेताओं को संरक्षण मिल रहा है, सरकार सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई कर रही है, बड़े मगरमच्छ कब पकड़ेंगे? ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई होनी चाहिए।



