पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त : क्या फिर पलटेगा फैसला ..?
दतिया विधानसभा रिक्त घोषित होने के साथ ही उपचुनाव को लेकर चर्चा चल पड़ी है वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अभी भी फैसला पलट सकता है ...उनका कहना है कि पवई से भाजपा विधायक रहे प्रहलाद लोधी को मारपीट के एक मामले में स्पेशल कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी सदस्यता समाप्त कर सीट रिक्त घोषित कर दी गई थी। हालांकि, लोधी ने हाईकोर्ट में अपील की, जहां उनकी सजा पर स्टे मिल गया। इसके चलते उनकी सदस्यता दोबारा बहाल करनी पड़ी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए उन्हें राहत दी। अभी भी कांग्रेस के विधायक रहे राजेंद्र भारती की उम्मीदें बरकरार हैं यदि प्रहलाद लोधी की तरह ही उनके भाग्य ने भी साथ दिया तो फैसला एक बार फिर पलट सकता है फिलहाल उपचुनाव को लेकर चर्चाएं चल पड़ी हैं और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थक तो अब कह रहे हैं "टाइगर अभी जिंदा है"...


