अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ
भोपाल l अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह उत्सव सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और समरसता का संदेश देने वाला पर्व है, जो समाज में अपनत्व और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है।
मंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह पर्व सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और खुशियों को साझा करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली की कामना करते हुए होली पर्व को प्रेम, सौहार्दृ और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया।



