निवाड़ी ,ओरछा के गुंदरई गांव की महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे l वहां उन्होंने प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा की गाड़ी का घेराव कर हंगामा किया l ग्रामीणों का आरोप है कि यूपी के माफिया गुंडागर्दी करके उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं l बार-बार शिकायतों के बाद भी उन्हें प्रशासन से कोई भी मदद नहीं मिल रही है l कुछ ग्रामीण तो मंत्री जी की गाड़ी के आगे लेट भी गए थे ,निवाड़ी कलेक्टर की गाड़ी को भी ग्रामीणों ने रोका l स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया तब कहीं जाकर मंत्री जी की गाड़ी निकल सकी l इस दौरान महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की महिलाओं का कहना है की भू माफिया उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं l अब उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है l अब वह करें भी  तो क्या करें..?