भोपाल l सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का त्यौहार उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाएँ। मंत्री श्री कुशवाह ने किसान भाईयों से आग्रह किया है कि वे उद्यानिकी फसलें अपनाकर अपने जीवन में खुशियों के रंग भरें।