ग्वालियर। मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। सेवा ही संकल्प है, सेवा ही धर्म है।आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीगंज ए.बी. रोड स्थित हरिलीला पेट्रोल पंप, जीवाजीगंज  पुराना रेलवे स्टेशन पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान  पर चलाए जा रहे “आत्मनिर्भर भारत – संकल्प सिद्धि, सेवा परमो धर्मः” संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर ज़रूरतमंद भाई-बहनों को सहायक उपकरण एवं 1000 विस्तर अस्पताल को 25 व्हीलचेयर, लक्ष्मीगंज जच्चाखाना हॉस्पिटल को 5 व्हीलचेयर, हेमसिंह की परेड अस्पताल को 5 व्हीलचेयर और 135 हितग्राहियों को आटा चक्की वितरण किया गया एवं कार्यक्रम को संबोधित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। सेवा, समर्पण और आत्मनिर्भरता के इस संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया जी, पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी जी, पूर्व सभापति श्री राकेश माहौर जी, श्री रवीन्द्र सिंह राजपूत जी, ओबीसी जिला अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव जी, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष श्री संतोष गोड़याले जी, जिला महामंत्री श्री विनय जैन जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता जी, पार्षद श्री मोहित जाट जी, श्री भगवान सिंह कुशवाह जी, श्री नवीन परांडे जी, मण्डल अध्यक्ष श्री सत्यापाल जादौन जी, श्री विनय शर्मा जी, श्री कौशलेन्द्र सिंह राजावत जी, श्री अमर कुटे जी, सहित सभी भाजपा कार्यकर्तागण एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।