58 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड के निर्माण का मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने किया भूमि पूजन
ग्वालियर। मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के गोल पहाड़िया स्थित वार्ड क्रमांक 38 में हीरा भूमिया मंदिर से बिजली घर रोड, बंडा पुल तक ₹58 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह सड़क क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी और स्थानीय विकास को नई गति देगी।इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के शुभारंभ पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि यह सड़क निर्माण क्षेत्र के समग्र विकास में एक सशक्त कदम साबित होगा। जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद श्री भगवान सिंह कुशवाह जी, भाजपा नेता श्री नरेंद्र चौहान जी, श्री राजेंद्र सिंह कुशवाह जी, श्री अमर सिंह कौरव जी, श्री देवी सिंह कौरव जी, श्री केशव मंसूरिया जी, श्री राजेश कुशवाह जी, श्री कमल राजपूत जी, श्री अमरसिंह जी श्री शशिकांत जाटव जी, श्री मनोज माहौर जी श्री जितेंद्र कुशवाह जी, श्री राकेश सेन जी, श्री सुमित कुशवाह जी, श्री पवन जाटव जी, श्री संजय यादव जी श्री कमल कुशवाह जी, श्री हरबिलास पाल जी, सहित स्थानीय नागरिक तथा जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



