105 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी रोकी गई - मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
भोपाल l कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने प्रदेश में हो रही अपराध की घटनाओं को बताते हुए पुलिस के खाली पदों को भरने को लेकर सवाल पूछा। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि साइबर अपराधों पर थोड़ी वृद्धि हुई है। इसको हम स्वीकार कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी के कारण यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 105 करोड़ रुपये से अधिक राशि रोकी गई है। ऐसे मामले में तत्काल कार्रवाई की जाती है। शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। मध्य प्रदेश की सरकार ने हर मगरमच्छ को खत्म कर दिया है।



