राजगढ़ l राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा विधानसभा के ग्राम संवासी में किसानों के लिए प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था द्वारा 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन गोदाम का लोकार्पण ने किया।

राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का हर वर्ग सशक्त हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शिता से प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। किसानों को सुविधाएँ देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह नवीन गोदाम ग्रामीण अंचल के किसानों के लिए वरदान साबित होगा।

आज से लागू नई जीएसटी  दरों का स्वागत

राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार पंवार ने केंद्र सरकार द्वारा आज से लागू की गई नई जीएसटी दरों का विशेष उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी की सराहना की। प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर जीएसटी रिफॉर्म का उपहार दिया है।जिससे देशवासियों से जीएसटी रिफॉर्म का जो वादा किया थावह आज से पूरे देश में लागू हो गया है। इस जीएसटी  में 390 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स में ऐतिहासिक कमी की गई है। जिसमें खाद्य एवं घरेलू सामानहोम बिल्डिंग व मैटेरियल्सऑटोमोबाइलकृषिसेवाएँखिलौनेस्पोर्ट्स व हैंडीक्राफ्ट्सशिक्षाचिकित्सा व स्वास्थ्यबीमा जैसे क्षेत्रों में जीएसटी में अभूतपूर्व राहत से देशवासियों के जीवन में खुशियाँ आएँगी और उनकी बचत भी बढ़ेगी

पौधारोपण से दिया हरित संदेश

कार्यक्रम के अंत में राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने ‘’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।