रायसेन l लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कृषि उपज मंडी बरेली और कृषि उपज मंडी उदयपुरा में भावांतर योजना 2025 के संबंध में व्यापारियों तथा किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने बैठक में कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के सभी अधिसूचित मंडियों में सोयाबीन उत्पादक किसानों के भावांतर योजना शुरू की गई है और योजना के तहत किसानों का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर 03 अक्टूबर से शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना का लाभ लेने के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है। इसके लिए योजना का समुचित प्रचार प्रसार किया जाए। साथ ही किसानों को पंजीयन में किसी तरह की परेशानी या कठिनाई न हो, अधिकारी यह भी देखें। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधी, अधिकारी, व्यापारी और किसान संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।