प्रभारी मंत्री श्री पंवार 11 अप्रैल को रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण के शुरभांरभ कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायसेनl मध्यप्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार 11 अप्रैल को रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण के शुभांरभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार 11 अप्रैल को प्रातः 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस रायसेन पहुचेंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री पंवार प्रातः 11.30 बजे रायसेन स्थित दशहरा मैदान पहुचेंगे और यहां आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण के शुरभांरभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 02.30 बजे का समय आरक्षित रहेगा और दोपहर 02.30 बजे रायसेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।


