बेकाबू हुईं नायब तहसीलदार मैडम, मुरैना मे सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा,सिक्योरिटी गार्ड का आरोप ,एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l इसमें मुरैना की नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार अपनी मल्टी के सिक्योरिटी गार्ड को पीटती दिख रही हैं l घटना मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र की बुधवार शाम की है l इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया l दोनों ओर से पुलिस थाने में शिकायतें पहुंच चुकी हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है l

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार अपने आवासीय परिसर के सिक्योरिटी गार्ड को पहले चप्पल और उसके बाद डंडे से मारती हुई दिखाई दे रही हैं l घटना नेशनल हाईवे 44 पर राजपूत होटल के सामने स्थित मल्टी की है l यहां नायब तहसीलदार निवास करती हैं l नायब तहसीलदार का किसी बात को लेकर कुम्हेरी गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड मोहरमन शर्मा से विवाद हो गया l विवाद इतना बढ़ गया कि नायब तहसीलदार ने गुस्से में आकर गार्ड पर डंडे से हमला कर दियाl