विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और विधानसभा का मानसून सत्र
भोपाल l मध्य प्रदेश विधानसभा में शायद पहली बार ऐसा हुआ है जब पिछले चार सत्र पूरे-पूरे चले और मानसून सत्र भी 6 अगस्त को संपन्न हो गया। इसका पूरा श्रेय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को दिया जा सकता है। तोमर के सभी प्रति विशेष सम्मान भी रखते हैं। उनके द्वारा समन्वय के साथ समय-समय पर दोनों दलों भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से संपर्क और बातचीत का परिणाम है कि विधानसभा सत्र के दौरान छोटे-मोटे विवादों को छोड़कर विधानसभा सामान्य रूप से चली और सभी विधेयकों पर दोनों पार्टी के विधायकों ने चर्चा की। इसके पहले की सरकारों में शायद ही कोई सत्र ऐसा हो जो पूरी अवधि तक चल पाया हो, कई सत्र तो आधे में ही समाप्त हो जाते थे।



