ओंकारेश्वर में गजानंद आश्रम के सामने श्रद्धालुओं और प्रसाद विक्रेताओं के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार हरियाणा से आए कुछ श्रद्धालुओं ने प्रसाद खरीदकर अपना सामान दुकान पर रखा और दर्शन के लिए चले गए। कई घंटों बाद जब दुकानदार ने उन्हें एक भोजनालय में देखा तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई और लाठी-डंडों तक पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।