अगर वो रणजी ट्रॉफी के फिर फिट हैं तो वनडे क्यों नहीं खेल सकते ..?
मुंबई । टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जगह नहीं मिली। जिसके बाद अब उन्होंने अपनी फिटनेस का स्तर बताते हुए टीम मैनेजमेंट पर तंज कसा है।
शमी ने अपनी खराब फिटनेस की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वो मैच के लिए तैयार हैं।
वहीं शमी ने तेज गेंदबाज ने कहा कि बातचीत में कमी प्रबंधन की तरफ से रही न कि उनकी तरफ से। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगर वो रणजी ट्रॉफी के फिर फिट हैं तो वनडे क्यों नहीं खेल सकते?



