क्या गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी बेव सीरीज यूपी 77 OTT platform पर रिलीज हो पाएगी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित तौर पर गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘यूपी 77’ को रिलीज किए जाने से रोकने की याचिका पर केंद्र सरकार और वेब सीरीज निर्माताओं से जवाब मांगा। यह याचिका मुठभेड़ में मारे गए दुबे की पत्नी ने दायर की है। वेब सीरीज 25 दिसंबर को ओटीटी मंच ‘वेव्स’ पर रिलीज होने वाली है। विकास दुबे 2020 में यूपी पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया था।
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी दुबे ने एमपी के उज्जैन में आत्मसमर्पण कर दिया था और उसे उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था, तभी उसे ले जा रहा वाहन पलट गया और दुबे ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान वह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
दुबे की पत्नी ने उच्च न्यायालय से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की। हालांकि, अदालत ने कहा कि वह आज दोनों पक्षों की बात सुनेगी और फैसला लेगी।



