भोपाल l DGP कैलाश मकवाणा ने पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार दिनांक 08.10. 2025 की रात्रि एन0एच0-44 शीलादेही बायपास सिवनी में चेकिंग के दौरान पकड़ी गयी राशि के संबंध में प्रथम दृष्ट्या गंभीर कदाचरण एवं संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के कारण श्रीमती पूजा पाण्डेय (डीडी-18), अनुविभागीय अधिकारी सिवनी को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 नियम-9 (1) (क) के प्रावधानों के अंतर्गत आज दिनांक 10.10.2025 से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निलंबन अवधि में श्रीमती पूजा पाण्डेय का मुख्यालय, पुलिस मुख्यालय, भोपाल रहेगा। श्रीमती पाण्डेय को नियमानुसार निलंबन अवधि में जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी। इस मामले में SDOP पूजा पांडे सहित नौ पुलिस कर्मचारियों पर भी गाज गिरी है l निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची
1. उप निरीक्षक अर्पित भैरम (थाना प्रभारी, बंडोल)
2. प्रधान आरक्षक 203 माखन (एसडीओपी कार्यालय, सिवनी)
3. प्रधान आरक्षक 447 रविन्द्र उईके (रीडर, एसडीओपी कार्यालय सिवनी)
4. आरक्षक 803 जगदीश यादव (एसडीओपी कार्यालय, सिवनी)
5. आरक्षक 306 योगेन्द्र चौरसिया (एसडीओपी कार्यालय, सिवनी)
6. आरक्षक चालक 582 रितेश (ड्राइवर, एसडीओपी कार्यालय सिवनी)
7. आरक्षक 750 नीरज राजपूत (थाना बंडोल, सिवनी)
8. आरक्षक 610 केदार (गनमैन, एसडीओपी सिवनी/8वीं वाहिनी विसबल, छिंदवाड़ा)
9. आरक्षक 85 सदाफल (गनमैन, एसडीओपी सिवनी/8वीं वाहिनी विसबल, छिंदवाड़ा)