क्रांतिसूर्य टंट्या भील विवि में 140 पद स्वीकृत
भोपाल l विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक डॉ. झूमा सोलंकी के सवाल के जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि खरगोन जिले के क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के 80, सह प्राध्यापक के 40 और प्राध्यापक के 20 सहित कुल 140 शैक्षणिक पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में सभी पद रिक्त हैं, कार्य परिषद का गठन नहीं होने के कारण भर्ती का अधिकार कुलपति को है और 4 से 5 माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।



