मंडला में ऑटो चालक द्वारा ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक को मरते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बायरल हो रहा है।  जिला मुख्यालय के चिलमन चौक पर ऑटो पार्किंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस आरक्षक व ऑटो चालक के बीच कहा सुनी हो रही थी। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बड़ा कि बात मारपीट तक पहुँच गई। वीडियो में आप देख सक्ते है कि कैसे उक्त ऑटो चालक ने ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक नीचे गिरा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बायरल हो रहा है। लेकिन विडंबना ये रही कि पास खड़े लोग वीडियो बनाते रहे है लेकिन बीच बचाव करने कोई नही आया। हालांकि वीडियो बायरल होते ही कोतवाली पुलिस संज्ञान लिया है और वीडियो की वास्तविकता की जाँच में जुटी है।