अशोक नगर जिले की ईसागढ़ तहसील में हैदर गांव की रहने वाली एक महिला ने पटवारी को थप्पड़ जड़ दिए जिससे बवाल मच गया l महिला के खिलाफ पटवारी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है दरअसल महिला ने सीमांकन ,बटांकन और प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि में नाम जोड़ने के लिए पटवारी को ₹2000 दिए थे परंतु पटवारी ने तब भी महिला के उक्त काम नहीं किये l जिस पर महिला ने सीएम हेल्पलाइन से मदद मांगी थी, उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में पटवारी के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद पटवारी ने उस महिला को तहसील कार्यालय में बुलाया और उसके हाथ से मोबाइल छीन कर सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत को बंद कर दिया l इससे नाराज महिला ने पटवारी को थप्पड़ मार दिया l  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है ,उस वीडियो की सत्यता की पुष्टि इंडिया टीवी 18 नहीं करता है l पटवारी की शिकायत पर महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है परंतु उस पटवारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है l एक तरफा कार्रवाई से लोगों में नाराजगी है और हो सकता है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर शहर में कोई बड़ा आंदोलन हो l