आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 की प्रतीक्षा सूची जारी

1. चयन भर्ती शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वर्ष 2023 आरक्षक भर्ती परीक्षा की 357 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची दिनांक 03/10/2025 को जारी की है।

2. उक्त परिणाम कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल और राज्य क्राइम रिकार्ड ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल की वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, अभ्यर्थी यहां से परिणाम देख सकते हैं।

3. अभ्यर्थियों को अपनी आंवटित इकाई में प्रतीक्षा सूची जारी होने के दिनांक से 15 दिवस के भीतर अपनी उपस्थिति संबंधित इकाई में देनी है।

4. अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु इकाईयों को 30 दिवस की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके उपरांत अनुपस्थित अभ्यर्थियों के चयन निरस्त करने हेतु इकाईयों को निर्देशित किया गया है।

5. प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों की वर्गवार संख्या इस प्रकार है -

UR 122

OBC 55

SC - 49

ST - 91

EWS - 40

6. इनमें जिला बल हेतु -163

विसबल -171

और रेडियो -23

अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।