छतरपुर l गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्दमाऊ में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उर्दमाऊ और खिरी गांव के बीच स्थित खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश और SDOP  के मार्गदर्शन में गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मलखान कुशवाहा के खेत में करीब आधा एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती पाई गई, जिसे पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया।