एक और पत्नी ने पति को पर गोली चलवाई, पति की मौत
भिंड में रिश्तों का #कत्ल, प्रेमी संग पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार।
बीती 8 अप्रैल को भिंड जिले के अटेर थाना अंतर्गत रमटा की पुलिया के पास लूटपाट के ईरादे से पत्नी और बच्ची के सामने निलेश जाटव की दो अज्ञात बाइक सबारों ने गोलीमार का हत्या कर दी थी, भिंड पुलिस ने कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हत्या का खुलासा किया है, खुलासे में पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि हत्या की वारदात को निलेश की पत्नी और उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया था, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और मोबाइल बरामद कर पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रेमी का दोस्त अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं l


