आदिवासी महिलाएं पहुंची पुलिस चौकी, दी आंदोलन की खुली चेतावनी
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत आदिवासी महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आवाज उठाई है। रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं खोड़ पुलिस चौकी पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर आदिवासी बस्ती में लंबे समय से चल रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।


