पुलिस कालोनी में उपनिरीक्षक के घर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
रायसेन कोतवाली पुलिस ने पुलिस कॉलोनी में उप निरीक्षक के सूने मकान में हुई चोरी का किया खुलासा, अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार... रायसेन पुलिस ने पुलिस कॉलोनी में उप निरीक्षक के सूने मकान में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह के एक सरगना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य चार फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


