पीटर ब्रुक की फ़िल्म से अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का शुभारंभ
भोपाल l महाभारत समागम अंतर्गत सभ्यताओं के संघर्ष पर एकाग्र अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का शुभारंभ वीर भारत न्यास के परामर्शी राहूल रस्तोगी द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महाभारत समागम अंतर्गत आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह सभ्यताओं के संघर्ष, संवाद और औदार्य को वैश्विक दृष्टि से समझने का सशक्त माध्यम है। सिनेमा के माध्यम से मानवीय मूल्यों और ऐतिहासिक चेतना को जोडने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। समारोह में दुनिया जाने माने रंगमंच निर्देशक पीटर बुक की चर्चित फिल्म "द महाभारत" का प्रदर्शन किया गया। फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित युवा पहुँचे थे।



