भोपाल । पुलिस मुख्यालय में सोमवार को सादगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस महानिदेशक श्री मकवाणा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
ईद मिलन कार्यक्रम में विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पंकज श्रीवास्‍तव, श्री आदर्श कटियार, श्री आशुतोष राय, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री ए.साईं मनोहर, श्री चंचल शेखर, श्री जयदीप प्रसाद, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री तरूण नायक, डॉ विनीत कपूर, श्रीमती किरणलता केरकट्टा, स्‍टॉफ ऑफीसर टू डीजीपी श्री मलय जैन सहित अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन सकारात्मक कार्यसंस्कृति एवं पारस्परिक समन्वय को सुदृढ़ करने का प्रतीक रहा।