भोपाल । पुलिस मुख्यालय में मार्च माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस सोमवार को राष्ट्रगान जन गण मन एवं राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।