सीहोर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के ताराकेशवर हुगली में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त अंतरित करेंगे।  इस अवसर पर जिले में "पीएम किसान उत्सव दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। किसान वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक https://pmindiaweb cast.nic.in के माध्यम से कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकते हैं।