एशिया कप का दसवां मुकाबला आज दुबई में पाकिस्तान और मेजबान यूएई के बीच खेला जाना था। लेकिन मैच से ठीक पहले पाकिस्तान ने मैदान पर उतरने से इंकार कर दिया। इसके चलते पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और यूएई को वॉकओवर मिल गया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो अंक हासिल करते हुए सुपर-4 में जगह बना ली।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हुए मैच के बाद विवाद खड़ा हो गया था। उस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से मना कर दिया था। पाकिस्तान ने इस मामले की शिकायत मैच रेफरी एंडी पॉयक्रॉफ्ट के खिलाफ की और आरोप लगाया कि उन्होंने कप्तान सलमान अली आगा को टॉस के दौरान हैंडशेक न करने को कहा था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  का मानना था कि पॉयक्रॉफ्ट का यह कदम नियमों और खेल की भावना दोनों के खिलाफ है। इसी को लेकर ने आईसीसी से मांग की थी कि पॉयक्रॉफ्ट को एशिया कप के बाकी मैचों से हटाया जाए। हालांकि आईसीसी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।