अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान द्वारा भारत पर लगाए गए आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर हुई झड़पों में भारत की भूमिका होने का आरोप लगाया था, जिसे काबुल ने "बेबुनियाद, तर्कहीन और अस्वीकार्य" बताया है।अफगान रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब ने साफ किया कि अफगानिस्तान का मकसद भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह किसी तीसरे देश के खिलाफ कार्रवाई करेगा।