इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 12 की मौत और 21 घायल
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद मंगलवार को एक आत्मघाती धमाके से हिल गई। यह विस्फोट स्थानीय अदालत के सामने हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत और 21 लोग घायल हो गए। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया।_



