उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार सुबह एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) विस्फोट
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार सुबह एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) विस्फोट हो जाने से एक नाबालिग लड़की घायल हो गई। पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान जिले की वाना तहसील में हुई इस घटना के बाद घायल लड़की को तुरंत जिला मुख्यालय (डीएचक्यू) अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। विस्फोट के बाद एक आवासीय इमारत और पास में खड़ा एक वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व पर हमला करने के मकसद से तीन दिन पहले आईईडी लगाया गया था। महत्वपूर्ण व्यक्ति कौन था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सार्वजनिक शिकायतों के बावजूद, विस्फोटक उपकरण को समय पर निष्क्रिय नहीं किया जा सका, जिससे स्थानीय निवासियों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई।



