भोपाल l नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र केवल अधिकारों का उत्सव नहीं, बल्कि कर्तव्यों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश शहरी विकास, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने प्रदेशवासियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और जनभागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ मध्यप्रदेश का निर्माण संभव है।