राज्यमंत्री ने किया टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
सतना l नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सोमवार को सतना के धवारी स्टेडियम में अटल बिहारी वाजपेयी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। राज्यमंत्री ने स्वयं भी क्रिकेट खेला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं में जोश, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। इस अवसर पर सांसद श्री गणेश सिंह, महापौर श्री योगेश कुमार ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम श्री राजेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार, कार्यक्रम आयोजक श्रीराम मिश्रा सहित खिलाडी उपस्थित रहे।



