भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए एक पोस्टर लगाया गया था। इस पोस्टर को लेकर  आज बवाल हो गया। पोस्टर को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास पहुंचे और उन्होंने दिग्विजय सिंह पर तंज कसने वाले पोस्टर फाड़ दिया दरअसल पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का सुप्रीम कोर्ट पर बोला गया बयान लिखा हुआ था। पिछले दिनों मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के मामले में दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'यह जो सीट चोरी हुई है तो उसमें सभी शामिल है। ना केवल राज्य, केंद्र, चुनाव आयोग और मुझे कहना पड़ रहा है सुप्रीम कोर्ट भी। जब सुप्रीम कोर्ट को पता था कि चार बजे के बाद हमारी याचिका अप्रसांगिक हो जाएगी तो सुना क्यों नहीं। कल की तिथि क्यों लगाई। यह मिली-जुली चोरी है।' इस बयान पर पोस्टर लगाई थी जिस पर दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुआ लिखा था कि आपको चुनाव आयोग पर विश्वास नहीं, सरकारी एजेंसियों पर विश्वास नहीं और सुप्रीम कोर्ट पर भी विश्वास नहीं।'  कांग्रेसियों ने इसका विरोध किया और पोस्टर फाड़ दिया। इसके बाद वह 'दिग्विजय सिंह जिंदाबाद' और 'पीसी शर्मा जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए चले गए।  जिसका वीडियो भी सामने आया है।