प्रियंका चोपड़ा जोनस के भाई सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय परिणय सूत्र में बंधे

मुंबई । बॉलीवुड कलाकार फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के छोटे भाई सिद्धार्थ ने यहां एक समारोह में अभिनेत्री नीलम उपाध्याय के साथ शादी की। प्रियंका अपनी तीन साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पिछले महीने भारत आई थीं, जबकि उनके पति अमेरिकी गायक-अभिनेता निक जोनस गुरुवार को यहां पहुंचे।