प्रयागराज महाकुंभ से चर्चित हुईं मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को PFI की साजिश बताते हुए मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से जांच की मांग की है। मिश्रा ने कहा कि यह शादी नहीं लव जिहाद है l जो सनातन धर्म को बदनाम करने हिंदू लड़कियों को फ़साने की साजिश है। मिश्रा ने कहा कि, द डायरी ऑफ मणिपुर धर्मांतरण पर आधारित है, इसलिए विचारधारा को निशाना बनाया गया है। मोनालिसा नाबालिग हैं, फर्जी कागज बनाकर शादी की गई। सनोज मिश्रा ने कहा एक्ट्रेस लव जिहाद की शिकार होने के बाद फिल्म को पर्दे पर लाना संभव नहीं है l