जब युवती ने बीच सड़क पर युवक की कर दी जूतों से पिटाई
इंदौर l बार -बार प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार युवती का गुस्सा फूट पड़ा और उसने बीच सड़क पर ही आरोपी की जूतों से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । बाद में युवती सीधे लसूडिया थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। युवती की शिकायत के आधार पर लसूडिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दर असल युवती का आरोप है कि आरोपी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था और मना करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। परेशान होकर युवती ने आखिरकार नौकरी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि कॉल सेंटर की पॉलिसी के अनुसार युवती को दो महीने का नोटिस पीरियड पूरा करना था, इसी कारण वह मजबूरी में काम पर जाती रही। युवती का आरोप है कि इस दौरान भी आरोपी उसका पीछा करता रहा और बार-बार धर्म परिवर्तन की बात करता और धमकी भरे लहजे में दबाव बनाता था। घटना वाले दिन भी आरोपी ने युवती को रास्ते में रोक लिया और फिर से उस पर दबाव बनाने लगा।



