तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विवादों में घिर गए, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कहा और दावा किया कि जो लोग समानता में विश्वास नहीं करते और ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। इसको लेकर भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि यह न केवल निंदनीय है, बल्कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को भी दर्शाता है। यह ज़बान फिसलने की बात नहीं है। अगर वह कोई स्पष्टीकरण भी दे रहे हैं, तो याद रखें कि यह कांग्रेस पार्टी की सोची-समझी साजिश है... राहुल गांधी हर दिन अपने भाषणों में प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, और आज राहुल के इशारे पर मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा।