प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
भोपाल l प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया द्वारा उनके सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Order of the White Double Cross (1st Class)' से अलंकृत किया गया है। इस अलंकरण से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व में विश्वास, साझेदारी और मित्रता का नया अध्याय लिख रहा है।


