पीएम के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करके एक बहुत ही गलत और खतरनाक मिसाल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस की आलोचना हो रही है । यह प्रदर्शन सुरक्षा के लिहाज़ से गंभीर चिंता का विषय है l सूत्रों ने कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन "परिपक्व लोकतंत्रों में नहीं देखे जाते" और चेतावनी दी कि राजनीतिक नेताओं के आवासों को निशाना बनाकर किए जाने वाले प्रदर्शनों के गंभीर नतीजे हो सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कांग्रेस ने पीएम के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करके एक बहुत ही गलत और खतरनाक मिसाल कायम की है।
यह न केवल सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इस तरह का दुर्भावनापूर्ण व्यवहार परिपक्व लोकतंत्रों में नहीं देखा जाता है।


