उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ( क्लर्क/अकाउंट्स) एवं पदों भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है, जिसके के लिए अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से uppbpb.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। एसआई और एएसआई क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट। इसके अलावा, DOEACC या NIELIT से 'O' लेवल सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।