भोपाल l रचना टावर के बेसमेंट में आज दो वाहनों में आग लग गई। घटना से बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सबसे पहले बेसमेंट में खड़े एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में आग लगी। इसके बाद सात बार ब्लास्ट जैसी आवाज आई l

 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के पास कई वाहन खड़े थे। इनमें से एक एसयूवी कार ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग पर लगी थी। आशंका है कि इसी दौरान आग भड़की।