दतिया l भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कोच Gautam Gambhir ने दतिया स्थित प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां पीतांबरा देवी के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने धूमावती माई की आरती में भी सहभागिता की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की।

गौतम गंभीर का श्री पीतांबरा पीठ से विशेष आस्था जुड़ी हुई है। वह पहले भी कई बार दतिया आ चुके हैं। बताया जाता है कि वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। मंदिर में उनके आगमन की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।