दमोह l प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज हटा पहुंचकर वरिष्ठ साहित्यकार पं. श्याम सुंदर दुबे के निवास पर उनसे मुलाकात की पुष्पमाला और शाल, श्रीफल से उनका सम्मान किया और परिक्रमा सार पुस्तक भेंट कर आशीर्वाद लिया । इन दौरान पं. नरेंद्र दुबे, जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, शिवचरण पटेल, गोपाल पटेल, नरेंद्र बजाज, सुशील गुप्ता, रणधीर दाहिया, नर्मदा सिंह एकता, अनीता खरे, कीर्तिकाम दुबे सहित परिजन मोजूद थे।

            पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा मैं उपकाशी हटा आया हूं,आदरणीय श्याम सुंदर दुबे जी को अपनी कृति भेंट की और जिन्हें यह कृति भेंट की ऐसी 70 से अधिक कृतियां दुबे जी लिख चुके हैं, रमा मिस्त्री जी की पांडु लिपि को सहेजने और संरक्षित करने का काम किया है, तो वह दुबे जी ने किया है,आज बुंदेलखंड की 450 वर्ष पुरानी पांडुलिपि भी दुबे जी मुझे दी है,आज उनका स्नेह आशीर्वाद मिला है।

            मंत्री श्री पटेल ने दुबे जी से सामयिक चर्चा कर अपनी नर्मदा परिक्रमा अवधि के अनुभवगुरु जी की स्मृतियां आदि पर चर्चा की।

            साहित्यकार पं.श्याम सुंदर दुबे ने कहा आज सौभाग्य का दिन है कि प्रहलाद पटेल जी मेरे आवास पर पधारे। उन्होंने अपनी कृति परिक्रमा कृपा सार मुझे प्रदान की हैइस पुस्तक में उनके द्वारा गहरे आत्मचिंतन को व्यक्त किया गया है। यह पुस्तक उस समय रची गई जब वे नर्मदा परिक्रमा पर थे, स्वयं नर्मदा जी के किनारों पर जो भाव होता है, वह भाव पुस्तक के अक्षरों में समाहित है। उन्होंने कहा जो भी इस किताब को पड़ेगा मां नर्मदा जी की कृपा होगी, इस किताब में गहन सामाजिक दृष्टिकोण और गहन चिंतन भी है। इसके लिए उन्होंने प्रहलाद पटेल जी को आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान की।

            इस मौके पर पं. नरेन्द्र दुबे ने कहा साधना में ही सामर्थ्य हैपरम्परा पालन के लिए आगे जाकर सोचना होगा । उन्होंने पंचायत मंत्री श्री पटेल को शुभकामनाएं दी।