खदानों की जमीन पर आवास के लिए पट्टे नहीं दिए जा सकते हैं - मंत्री प्रहलाद पटेल
भोपाल l सदन में विधायक सतीश सिकरवार ने गरीब भूमिहीन परिवार को शासकीय भूमि का पट्टा दिए जाने का मुद्दा उठाया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक कमलनाथ ने कहा कि अब डब्ल्यूसीएल और एसईसीए में कोयले की खदानें नहीं हैं। इन जमीनों को वापस लिया जाए और गरीबों को पट्टे दिए जाएं। इस मामले में मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जब वह केंद्र में मंत्री थे, तब यह मामला उनके पास आया था। खदानों की जमीन पर आवास के लिए पट्टे नहीं दिए जा सकते हैं।



