महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने श्री प्रहलाद सिंह पटेल की माता जी को दी श्रद्धांजलि
नरसिंहपुर l कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने आज मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के गोटेगांव स्थित निज निवास पर पहुंचकर उनकी माता श्रीमती यशोदाबाई पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
सुश्री भूरिया ने स्वर्गीय यशोदाबाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।



